top of page

गाजियाबाद: ट्रांस हिंडन में एम्स की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 4 जन॰
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया के कड़कड़ मॉडल के छोटे पार्क के पास सरस्वती कॉलोनी के लोगों ने वसुंधरा मे एम्स अस्पताल की घोषणा होने के बाद भी अस्पताल नहीं बनाने को लेकर प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता एवं सामान्य बताया कि वसुंधरा में एम्स अस्पताल बनाने की घोषणा उत्तर प्रदेश राज्य के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई थी लेकिन अभी तक इसकी नींव नहीं रखी गई है। लोगों को उपचार के लिए या तो दिल्ली भटकना पड़ता है या फिर अन्य जिलों में जाना पड़ता है। क्षेत्र के निवासी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में लाखों की आबादी के लिए एक भी सरकारी हॉस्पिटल नहीं है। वसुंधरा में अस्पताल बनने की आस भी टूट रही है। अस्पताल नहीं बनने को लेकर लोगों में रोष है।आज एम्स स्थापना वसुंधरा में किए जाने की घोषणा के बावजूद अस्पताल की शाखा नहीं खोलने को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अरुण तोमर, संतोष यादव, उमेश कुमार, विमल शाह, संतोष झा, सोनू कुमार, गोलू कुमार, मनोज पांडे, कोमल कुमार, दिलीप मौर्य, रजनीकांत उपाध्याय तथा कृष्णा कुमार आदि थे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page