गाजियाबाद: जीडीए ने बुलडोजर चलाकर 20 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
- Jantantra Live

- 9 जन॰
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। जीडीए की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुरादनगर के सैंथली गांव और बंबा रोड पर अवैध कालोनियों में ध्वस्तिकरण करते हुए 20 बीघा से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया। प्रवर्तन क्षेत्र के 2 के प्रभारी फारुख अली के नेतृत्व में जीडीए की टीम ने मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली गांव में कार्रवाई करने पहुंची। गांव के निकट रविंद्र सिंह द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तिकरण कराया। इसके अलावा क्षेत्र के शाहपुर गांव में द्वारा अवैध तरीके बसाई गई कालोनी के सड़क बाउंड्रीबॉल, साईट आॅफिस आदि को ध्वस्त कराया। इस दौरान कॉलोनाइजरों व उनके समर्थकों कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते सफल नहीं हो सके।



टिप्पणियां