top of page

गाजियाबाद: खोड़ा पुलिस ने चोरी के समान के साथ दो चोर दबोचे

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 20 जन॰
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। थाना खोड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एलईडी व एक एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना खोड़ा पर नरेश पुत्र चेतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 नवम्बर 2025 की रात में उनके घर में घुसकर अज्ञात चोरों द्वारा गैस सिलेंडर और एलईडी टीवी ,पैसे व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। इसके संबंध में थाना खोड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे एक एलपीजी गैस सिलेंडर और एक एलइडी टीवी बरामद किया है। उनके नाम अनुज कुमार पुत्र श्रीकांत निवासी केशवपुर थाना कुंडा जिला प्रतापगढ़ हाल निवासी गली नंबर पांच, अल्लाह कॉलोनी मस्जिद के पास मंडावली थाना मधु विहार दिल्ली उम्र 40 साल व शाकिब पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम कनखेड़ी थाना धामपुर जिला बिजनौर हाल पता अल्लाह कॉलोनी मस्जिद के पास मंडावली थाना मधु विहार दिल्ली उम्र 21 साल है। यह गिरफ्तारी अंडर पास के पास से की गई। गिरफ्तार दोनों लोगों ने बताया कि उन्होंने एलईडी और गैस सिलेंडर डेढ़ महीने पहले आदर्श नगर खोड़ा के एक घर से चोरी किया था।वे आज चोरी किए गए सामान को बेचने ले जा रहे थे लेकिन पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page