top of page

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में तलवार बांटने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 30 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

8 तलवारें बरामद, पिंकी चौधरी सहित 16 नामजद आरोपी, 30 अज्ञात पर भी एफआईआर



गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 8 तलवारें भी बरामद की गई हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने हिन्दू रक्षा दल के कार्यालय पर तलवारों का वितरण किया था जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दरअसल पुलिस को 29 दिसंबर को सूचना मिली कि हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके साथी तलवारें वितरित कर रहे हैं यह घटना हिंदू रक्षा दल के कार्यालय, शालीमार गार्डन एक्स-2 पर हुई थी। वीडियो में कुछ लोग तलवारें हाथ में लेकर नारेबाजी करते और उग्र प्रदर्शन करते दिख रहे थे पुलिस ने वीडियो के आधार पर 16 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने जांच के बाद टेलीफोन एक्सचेंज के पास से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान कपिल कुमार, श्याम प्रसाद, अरुण जैन, रामपाल, अमित सिंह, अमित कुमार, अमित अरोड़ा, मोहित कुमार, देवेंद्र बघेल और उजाला सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे हिंदू रक्षा दल से जुड़े हैं और ऌफऊ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के कहने पर तलवारें बांटने के लिए इकट्ठा हुए थे। तलवारों की व्यवस्था भी पिंकी चौधरी द्वारा ही की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है। इस बीच पुलिस की कार्रवाई पर पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए वे जेल जाने से नहीं डरते और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page