top of page

गाजियाबाद के विकास भवन में जरूरतमंद दिव्यांगों को कंबल वितरण दिए गए

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 24 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों को कंबल प्रदान किए



गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित विकास भवन में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने जरूरतमंद दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किए। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं एक-एक दिव्यांगजन के पास जाकर कंबल भेंट किये। इस अवसर पर दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अंशुल चौहान, रेड क्रॉस सोसाइटी की सचिव डॉक्टर किरण गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, डॉक्टर बालिगा, पूनम शर्मा तथा रिचा बल्लभ उपस्थिति रही। जरूरतमंद दिव्यांग जनों के चेहरे पर कंबल पाकर खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद समय-समय पर जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को विभिन्न माध्यमों से सहायता पहुंचाने का प्रयास करती है।

इसी क्रम में रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के अध्यक्ष जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादंड ने गत सप्ताह रात्रि भ्रमण के दौरान कंबल वितरण किये थे। सचिव डॉक्टर किरण करने बताया कि बारिश के मौसम में तारपोलिन तथा स्टील के बर्तनों का भी वितरण पूर्व में किया गया था जिसके लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लोगों ने रेड क्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद किया। सीडीओ ने कहा कि अन्य संस्थाओ को भी ऐसे कार्य करने चाहिए।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page