top of page

गाजियाबाद के लोनी में ऑटो में जला हुआ शव मिलने से हड़कंप

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 14 जन॰
  • 2 मिनट पठन

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई



गाजियाबाद लोनी इलाके में बुधवार को एक ऑटो में जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई. पहले आशंका यह थी कि संभवत: ऑटो में आग लगी और उसमें सवार जल के मर गया. लेकिन जिस तरीके से शव मिला है अब उससे ऐसी पुष्टि हो रही है की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया है. शव महिला का है या पुरुष का इसकी भी पहचान नहीं हुई है. पुलिस ने मृतक की पहचान और इस मामले के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया है.जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी के इंडस्ट्रियल एरिया के डी ब्लॉक में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने जले हुए ऑटो के अंदर पैर रखने वाली जगह पर एक जला हुआ शव देखा. शव के पैर मुड़े हुए थे. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी.

सवारी सीट में पैर रखने वाली जगह पर मिला शव

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शव महिला का है या पुरुष का. पुलिस ने बताया कि शव पीछे वाली सीट जहां सवारी बैठती है, वहां पैर रखने वाली जगह पर मिला है. पुलिस ने कहा कि ऐसी आशंका है कि शव की पहचान मिटाने के लिए जलाया गया है. इस मामले में मृतक की पहचान और खुलासे के लिए 02 टीम लगाई है.

'जांच के बाद पता चलेगा हत्या का कारण'

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के मुताबिक, जहां घटना स्थल है उस से कुछ दूरी पर ही दिल्ली बॉर्डर है. पहले कई बार ऐसा हुआ है कि दिल्ली के शव यहां पर लाकर ठिकाने लगाए गए हैं या फिर दिल्ली के व्यक्ति की लाकर यहां हत्या की गई है. अब पुलिस जब इस मामले की पड़ताल करेगी और खुलासा करेगी करेगी तब पता चलेगा कि आखिर यह शव किसका था. साथ ही जांच के बाद यह भी पता चलेगा कि इस वारदात को क्यों और किसने अंजाम दिया.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page