गाजियाबाद के मोदीनगरमें आरओबी निर्माण में देरी पर रोष
- Jantantra Live

- 5 जन॰
- 1 मिनट पठन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

गाजियाबाद। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने सोमवार को मोदीनगर तहसील पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मोदीनगर आरओबी निर्माण कार्य की धीमी गति और तिबड़ा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
कांग्रेस नेता सुनील शर्मा और नगर अध्यक्ष ब्रजेश सैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। सुनील शर्मा ने बताया कि मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते दिनभर जाम लगा रहता है। इस जाम के कारण हजारों लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने तिबड़ा मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सैन ने भी तिबड़ा मार्ग पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अभिनव शर्मा, अनुज अग्रवाल, चांदवीर चौधरी, ओमवीर प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



टिप्पणियां