top of page

गाजियाबाद की जनता से न्याय संगत लिया जाएगा हाउस टैक्स: असीम अरूण

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 9 जन॰
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा दूषित पेयजल की समस्या दूर करने के लिए स्वच्छ जलापूर्ति नीति को और मजबूत किया जाएगा। लोगों को स्वच्छ जलापूर्ति मुहैया कराने की जिम्मेदारी न केवल नगर निगम की है बल्कि सरकार की भी प्राथमिकता है। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने कहा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये सभी निकायों और निगमों को दिशा निर्देश दिए गए गए हैं। जिन स्थानों पर दूषित पेयजल की शिकायत है उन स्थानों पर टीम भेजकर समस्या को दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है। पानी की नियमित जांच के लिए भी कहा गया है। बढ़े हाउस टैक्स के मुद्दे पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनता पर भार नहीं पड़ने दिया जाएगा। वही टैक्स लिया जाएगा जो नियम संगत होगा। निगम बोर्ड से जो पारित होगा वही टैक्स लिया जाएगा। टैक्स की दरों को तय करने का अधिकार निगम बोर्ड को है। एसआईआर में लाखों लोगों के नाम कटे हैं, इसका 2027 के चुनाव में सरकार पर क्या असर पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसका असर सरकार पर चाहे जो पड़े पर लोकतंत्र मजबूत होगा। प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाई गई जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में संपन्नता आएगी। इस योजना का मतलब ग्रामीण अंचल में रोजगार की गारंटी। मंत्री ने कहा यूपीए सरकार में मनरेगा के नाम से चलाई जा रही योजना में कई कमियां थीं। एनडीए सरकार इन कमियों को दूर करके जी राम जी योजना बनाई है। इस योजना का गांव किसान सभी को फायदा होगा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page