top of page

गाजियाबाद: एबी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता आयोजित, विजेता सम्मानित

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 25 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

विजय नगर में हुआ कार्यक्रम, विधायक व सीडीओ ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया



गाजियाबाद। विचारों के संवाहक, मूल्यों के प्रहरी, लोकतंत्र के सच्चे साधक, अति विशिष्ट भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरूवार को विजय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय काव्य पाठ,भाषण, निबंध, प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एवं अटल बिहारी वाजपेई जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लाह से किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए विधायक व मुख्य अतिथि संजीव शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में लाइव प्रसारण भी देखा गया। सभी ने अटल जी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं अपने संबोधन एवं कविताओं द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के योगदानो का स्मरण कराया।

वाजपेई जी की उपलब्धियां से परिचित कराने के लिए सुशासन के महत्व विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं अटल बिहारी वाजपेयी के प्रमुख कविताओं पर आधारित 'एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता' में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि संजीव शर्मा, अभिनव गोपाल, प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने क्रमश: 10 हजार, 5 हजार एवं 2500 की राशि का चेक प्रदान किया। ठाकुरद्वारा पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देश भक्ति पर मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय, नंदग्राम गाजियाबाद की छात्रा चेतन कोरंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शंभू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की सफलता तथा वीएमएलजी महाविद्यालय की हर्षिता गौड़ क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में एमएमएच कॉलेज के धीरज बहुगुणा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। गिन्नी देवी मेमोरियल कॉलेज की कनिका शर्मा, द्वितीय एवं शंभू दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं कों प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रोफेसर संगीता गुप्ता, प्रधानाचार्य जीजीआईसी विजयनगर एवं अन्य सभी का प्रमुख योगदान रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page