कानपुर में गंगा नदी पर बनेगा 235 करोड़ रुपये से फोरलेन पुल, भूमि पूजन हुआ
- Jantantra Live

- 6 दिन पहले
- 2 मिनट पठन
1196 मीटर होगी लंबाई, तीन सालों में बनकर होगा तैयार, बिना जाम लखनऊ जा सकेंगे

कानपुर : शुक्लागंज से कानपुर के बीच गंगा नदी के ऊपर फोरलेन पुल बनेगा. सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रमेश अवस्थी ने भूमि पूजन किया. भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने बताया, साल 2021 से इस पुल पर लोगों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. पुल जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया था. कुछ समय पहले ही पुल का काफी बड़ा हिस्सा टूटकर गंगा में गिर भी गया था. इसके बाद शासन ने गंगा पर पुल के दोबारा निर्माण की स्वीकृति दे दी थी.
भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने कहा, जो लोग कानपुर से लखनऊ जाने के लिए मौजूदा समय में शुक्लागंज नए पुल से जाते हैं, उन्हें जाम में फंसना पड़ता है, पर अब पुल के बनने से लोगों को कोई समस्या नहीं होगी.
चार लाख लाखों को फायदा: भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने बताया पुल की कुल लंबाई 1196 मीटर होगी. पुल निर्माण का जिम्मा सेतु निगम को सौंपा गया है. पुल बनने के बाद इसका सीधा फायदा चार लाख लोगों को मिलेगा. पुल तीन सालों में बनकर तैयार हो जाएगा. पुल का जो मानचित्र बना है, उसके मुताबिक पुल फोरलेन होगा. इससे लोगों को कानपुर से शुक्लागंज और फिर आगे लखनऊ तक जाने में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं रहेगी.
यूपीसीडा की ओर से ट्रांसगंगा सिटी पुल भी गंगा के ऊपर होगा: शहर में मौजूदा समय में गंगा नदी के ऊपर जाजमऊ पुल पर रोजाना लाखों की संख्या में राहगीर गुजरते हैं. पुराने गंगा पुल पर संचालन बंद है. इसी तरह गंगा बैराज पर भी गंगा के ऊपर पुल बना है. एक पुल जहां कानपुर से शुक्लागंज की दिशा में बनेगा, तो वहीं गंगा बैराज से थोड़ा आगे और जाजमऊ पुल से पहले भैरोघाट के सामने से गंगा के ऊपर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की ओर से गंगा पर ट्रांसगंगा सिटी पुल बनेगा.



टिप्पणियां