top of page

आयुष्मान कार्ड न बनने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 12 जन॰
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया के कड़कड़ मॉडल गांव के पास आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि यह नियम हटाया जाए कि जिन परिवारों में छह सदस्य होंगे उन्हीं के राशन कार्ड बनेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार तौमर ने बताया कि हर परिवार का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए तथा आयुष्मान कार्ड बनाने में परिवार के 6 सदस्य होने की शर्त हटाई जानी चाहिए।वे लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं कि सरकार द्वारा परिवार में 6 सदस्यों का ही आयुष्मान कार्ड बनेगा यह नियम व्यवहारिक नहीं है तथा जनसंख्या बढ़ाने की ओर इशारा करता है। आज हर किसी परिवार में एक या दो बच्चे होते हैं दो माता-पिता और दो बच्चे ज्यादातर घरों में हैं। इस तरह इन परिवार जनों का कार्ड नहीं बन सकता। जिन परिवारों में तीन, चार या पांच सदस्य हैं उन सभी परिवारों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। कई परिवार ऐसे हैं जिनमें 3 सदस्य या चार सदस्य या पांच सदस्य तो हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं ऐसे परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं प्राप्त होना सरासर उन परिवारों के साथ अन्याय हो रहा है।

प्रदर्शन करने वालों में अरुण तोमर, हरिश्चंद्र ,संजय पांडे, राजकुमार, मनोज कुमार ,संदीप कुमार झा, दीपांशु, गंगाराम, अशोक कुमार, राहुल कुमार तथा ललित भारती आदि थे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page