आगरा: यूपी की माननीया के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले सलाखों के पीछे पहुंचे
- Jantantra Live

- 26 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन
मंत्री बेबीरानी मौर्य के फर्जी पत्र से स्कूल में कराया बच्चों का दाखिला, 2 गिरफ्तार

आगरा: आगरा की हरिपर्वत थाना पुलिस ने गुरुवार को यूपी की महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य का फर्जी पत्र भेजने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने वजीरपुरा मार्ग स्थित सेंट फेलिक्स और सेंट पैट्रिक में बच्चों का प्रवेश कराने के लिए कूटरचित पत्र भेजे थे. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुद ही लेटरहेड छपवाने की बात का खुलासा किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. इस मामले में भी दो और आरोपियों के नाम सामने आए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
बता दें कि बीते दिनों आगरा में कैबिनेट मंत्री बेरी रानी मौर्य के लेटरपेड पर मिशनरी स्कूलों में दाखिला कराने का मामला सामने आया था. इस पर मंत्री बेबीरानी मौर्य ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की. चार दिसंबर को इस मामले की रिपोर्ट हरिपर्वत थाने में दर्ज की गई थी. हरिपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य की शिकायत पर जांच की. जिसमें उनके नाम से दो बच्चों के दाखिले के लिए स्कूलों में सिफारिशी पत्र भेजने की बात सामने आई. सिफारिशी पत्र मंत्री के कार्यालय से जारी नहीं हुए थे. दोनों पर जो पत्रांक संख्या अंकित थी, वो पत्राक संख्या वाले सिफारिशी पत्र दूसरी जगह पत्र भेजे गए थे. इतना ही नहीं, पत्र पर मंत्री बेबीरानी मौर्य के हस्ताक्षर भी फर्जी थे. इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस ने छानबीन के बाद नालंदा टाउन, एकता निवासी तरुण बनर्जी व जैद अहमद (ज्योति नगर, ताजगंज) को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार किया. हरिपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि मोहम्मद इकबाल और अमन के बच्चों का दाखिला कराने का दोनों ठेका लिया था. दोनों बच्चों के परिजन से 50-50 हजार रुपये लिए. प्रदेश की मंत्री की सिफारिश पर आराम से काम हो जाएगा. दोनों ने मंत्री बेबीरानी मौर्य से पहचान नहीं है. दोनों ने खुद ही लेटरहेड छपवाकर पत्र बना लिया. एक बच्चे का सेंट फेलिक्स स्कूल के नर्सरी क्लास और एक बच्ची का कक्षा एक में सेंट पेट्रिक्स स्कूल में दाखिले के लिए ये फर्जी पत्र इस्तेमाल किए गए. दोनों आरोपियों से पूछताछ में मलिक और शेर सिंह के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.



टिप्पणियां