top of page

अवैध संबंध में खुद उजाड़ा सुहाग और 2 बच्चों को किया अनाथ

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 15 जन॰
  • 2 मिनट पठन

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार



अमरोहा: जिसके साथ जिंदगी बिताने की कसमें खाई थी, उसकी ही जिंदगी छीन ली. जिले में ऐसे ही धोखे और हत्या की ससनीखेज वारदात सामने आई है. थाना मंडी धनौरा क्षेत्र में एक महिला ने खुद अपना सुहाग उजाड़ दिया और 2 बच्चों को भी अनाथ कर दिया. पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि 14 जवरी को मंडी धनौरा क्षेत्र में रेलवे पटरी पर एक शव मिला था. शव की पहचान अट्टा कस्बा निवासी टिंकू के रूप में हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी. मामले की गहराई से छानबीन करते हुए केस दर्ज किया गया. परिजनों को टिंकू की पत्नी संगीता पर हत्या करवाने का शक था. इसके बाद जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला संगीता का शादी के पहले से ही मानपुर निवासी नरसिंह से प्रेम संबंध थे.

एएसपी ने बताया कि 6 साल पहले संगीता का विवाह टिंकू के साथ हुआ था. शादी के पूर्व से ही संगीता के अवैध संबंध नरसिंह देव के साथ में थे. शादी के बाद भी उन दोनों के अवैध संबंध बन रहे. संगीता का प्रेमी नरसिंह उससे मिलने के लिए उसके घर पर आया करता था. इस बात का पता संगीता के परिवार वालों को लग गया था. इसके बाद संगीता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति टिंकू को रास्ते से हटाने प्लान बनाया. प्लान के मुताबिक, 13 जनवरी की रात्रि को संगीता ने अपनी पति को खूब शराब पिलाई. इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक पर ले गए. नशा अधिक होने के कारण टिंकू नीचे गिर गया. इसके बाद नरसिंह देव ने गले पर पैर रखा और खड़ा हो गया. इसके बाद सिर पर बांधे लाल कपड़े से गला घोटकर टिंकू की हत्या कर दी. किसी को हत्या का शक न हो, इसलिए शव को दोनों ने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और चले गए. अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदोरिया ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सबूत के साथ गिरफ्तार कर लिया है. साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page