top of page

अलीगढ़: जुए की बाजी लगाई, जान देकर कीमत चुकाई

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 10 जन॰
  • 2 मिनट पठन

कंकाल ने खोला कत्ल का राज....फिर दोस्त गिरफ्तार



अलीगढ़। जिले में ऑनलाइन लूडो गेम पर लगाए गए पैसों को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. हरदुआगंज थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या की ये वारदात 5 नवंबर 2025 को चंगेरी पुल के पास हुई थी और 13 नवंबर को कंकाल मिला था।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन के अनुसार, हरदुआगंज क्षेत्र के नगरिया भूड़ निवासी दिनेश कुमार उर्फ अबनू 5 नवंबर को अपनी बाइक से सेवायोजन कार्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश के बाद हरदुआगंज थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद 13 नवंबर को चंगेरी नहर के पास एक व्यक्ति का नर कंकाल, कपड़े और चप्पल मिला था।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि पुलिस ने शिनाख्त कराई तो कंकाल दिनेश कुमार का निकला मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल टीम गठित की जांच के दौरान मृतक की बाइक मई गांव के जंगल में घास-फूस के बीच छिपी हुई बरामद हुई तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दिनेश के दोस्त विष्णु (30) पुत्र विजयपाल सिंह निवासी दौलतपुर थाना हरदुआगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की विष्णु ने हत्या की बात कबूल कर लीपूछताछ में विष्णु ने बताया कि वह और दिनेश ऑनलाइन लूडो गेम पर पैसे लगाकर जुआ खेलते थे पहले चरण में उसने दिनेश से करीब 7 हजार रुपये जीते थे, लेकिन दिनेश पैसे देने से टालमटोल करने लगा और अपशब्द बोले फिर धमकी देने लगा 3 नवंबर 2025 को एक बार फिर लूडो पर जुआ खेला गया, जिसमें दिनेश 10 हजार रुपये और हार गया. इसके बाद कुल 17 हजार रुपये की रकम को लेकर विवाद बढ़ गयाविष्णु ने पुलिस को बताया कि पैसे न मिलने और अपमान से वह गुस्से में आ गया इसी आक्रोश में उसने चंगेरी पुल के पास दिनेश के सिर पर बसौली और हथौड़े से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने शव को नहर के पास फेंक दिया और दिनेश की मोटरसाइकिल को मई गांव के जंगल में अस्थाई नहर के पास छिपा दिया एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page