दिल्ली में 'कूरियर' बनकर ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
- Jantantra Live

- 2 घंटे पहले
- 2 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने किशनगढ़ थाना क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से तीन किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान के। कैनाक रोचिल,ओरजित लामा और पुलोटो के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, ये तीनों आरोपी इलाके में गांजा सप्लाई और बिक्री का काम कर रहे थे। चार अप्रैल को किशनगढ़ थाने की पेट्रोलिंग टीम अरुणा आसफ अली रोड स्थित आईयूएसी रेड लाइट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोका गया और तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सप्लायर के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी के। कैनाक रोचिल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी कैनाक रोचिल नागालैंड का रहने वाला है और दिल्ली में फूड डिलीवरी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग बेहद शातिर तरीके से काम करता था। गांजे को छोटे-छोटे पैकेट्स में पैक कर करीब 500 रुपये में बेचा जाता था। साथ ही पैकिंग को कूरियर जैसा बनाया जाता था ताकि किसी को शक न हो।
इस पूरे मामले पर दक्षिण-पश्चिम जिला के डीसीपी अमित गोयल ने कहा की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा किशनगढ़ क्षेत्र में एक गांजा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3।142 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी इलाके में ड्रग्स की सप्लाई और अवैध बिक्री में संलिप्त थे। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।पूछताछ के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी पहचान कर आगे कार्रवाई की जा रही है।



टिप्पणियां